उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने युवती के साथ की मारपीट
पीड़िता ने एस पी को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर । थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम पिपरिया पाली निवासी अंजुली पुत्री सुजान सिंह ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर घर के अंदर घुसकर दबंगों पर शराब के लिए रूपये मांगने एवं न देने पर गाली गलौज मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि 17 मई की शाम 5 बजे वह घर का काम कर रही थी।इसी दौरान गांव के आधा दर्जन दबंग घर के अंदर घुस आए और बेवजह गाली गलौज करने लगे जब उसने रोका तो उन्होंने मारपीट की। आवाज सुनकर जब पड़ौसी आए तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी काफी दबंग है और कोई भी घटना घटित कर सकते है। पीड़िता ने कार्यवाही किए जाने एवं सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है।




