उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

डंफर बैक करते समय, दोपहिया सवार युवक की दर्दनाक मौत

टीकमगढ़। शहर के ढोंगा मंडी स्थित बीडी कॉलोनी के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। एक डंपर के बैक करते समय दोपहिया सवार युवक को कुचल देने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और आक्रोश का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान शाहरुख खान (32 वर्ष), पिता शमशेर खान, मूल निवासी दतिया एवं वर्तमान निवासी ढोंगा मंडी, बीडी कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शाहरुख किराना दुकान संचालित करते थे और घटना के समय दुकान का सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लापरवाही से डंपर चालक  के द्वारा वाहन को पीछे कर रहा था, तभी अचानक शाहरुख उसकी चपेट में आ गए। उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोश फैल गया। कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक भी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, हादसे में शामिल डंपर (क्रमांक MP 36 ZK 7799) और क्षतिग्रस्त दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और डंपर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!