उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा में तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई: पूर्व प्रधान के बेटे समेत तीन घायल, बंडई डेम से लौटते समय हुआ हादसा

ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पूर्व प्रधान के बेटे समेत तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम धवा निवासी पूर्व प्रधान सोवरन सिंह के बेटे प्रशांत अपने दोस्त ओमी और प्रदीप के साथ बंडई डेम घूमने गए थे। बताया गया है कि तीनों कार चलाना सीख रहे थे और उन्हें ठीक से ड्राइविंग नहीं आती थी। शाम को बंडई डेम से लौटते समय पिसनारी और गोरा कलां गांव के बीच उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो विद्युत पोल भी टूट गए। यह राहत की बात रही कि विद्युत तार टूटकर कार पर नहीं गिरे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए ललितपुर अस्पताल पहुंचाया।

 

घायलों में ओमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। विद्युत पोल टूटने के कारण करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत विभाग ने लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!