उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

 

 

ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा निवासी 18 वर्षीय सुमित पुत्र अलोप की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि 10 जून को वह अपने मामा के गांव चक महरौनी जा रहा था, तभी एनएच-44 पर अमरपुर मंडी के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

उसे पहले जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी और बाद में ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और दूध डेयरी का कारोबार करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!