उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

होटल बुंदेलखंड के पास युवक पर दबंगों का हमला

 

 

ललितपुर। शहर के होटल बुंदेलखंड के पास उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ दबंगों ने एक फल ठेला संचालक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों द्वारा कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही थी। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि दबंगों ने पास में लगे चाट के ठेले से धारदार हथियार (खुरचा) उठा लिया और युवक को डराने-धमकाने के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक के साथ हाथ-मुक्कों से भी बेरहमी से पिटाई की गई।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

“पैसे न देने पर दबंगों का कहर, होटल बुंदेलखंड के पास युवक को पीटा, लोगों ने बचाई जान”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!