उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कोई भी नई परम्परा शुरु नहीं होगी, 12 फीट से अधिक नहीं होगी ताजिए की ऊॅचाई: डीएम

 

भ्रामक अफवाह या अराजक तत्वों के प्रति संवेदनशील रहे पुलिस: एस पी

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के सम्बंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, धर्म प्रमुखों व सभ्रान्त नागरिकों के साथ में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि त्यौहारों के दौरान कोई नई परम्परा शुरु नहीं की जाएगी, पूर्व की भांति आयोजन किया जाएगा, उन्होंने मोहर्रम के दृष्टिगत सभी एसडीएम, सीओ, ईओ, विद्युत, जल संस्थान के अधिकारियों को संयुक्त रूप से ताजिया रूट का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि रुट पर लटकती पेड़ों की डालियां, जर्जर विद्युत तार आदि को ठीक करा लिया जाए। डीजे की आवाज निर्धारित मानक से अधिक न हो।जिलाधिकारी ने कहा कि ताजिए की ऊॅचाई किसी भी स्थिति में 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए, इसे सभी ताजिया प्रमुख सुनिश्चित करा लें। ताजिए केवल निर्धारित स्थान करबला पर ही ठण्डे किये जायेंगे, इसके अलावा कहीं दूसरी जगह ताजिया ठण्डे होते पाये जाने पर सम्बंधित को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ईओ/डीपीआरओ को निर्देश दिये कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिए ठण्डे करने के उपरान्त बचे अवशेषों को पूरी तरह डिस्पोजल करा दिया जाए* ।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिये कि जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं करेगा, लाठी, डण्डा, ज्वलनशील पदार्थ आदि लेकर नहीं चलेगा। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, सीओ, डीपीआरओ कुॅवर सिंह यादव, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि0 विजय चन्द्रा, डीआईओ डीएस दयाल, धर्मगुरु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!