उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

खबर सूत्रों की हवाले से 20 को ललितपुर आ सकते हैं सीएम योगी, प्रशासन अलर्ट

 

 

बल्क ड्रग फार्मा पार्क के शिलान्यास की भी अटकलें तेज, कई परियोजनाओं का कर सकते हैं लोकार्पण, अफसरों ने किया स्थलीय निरीक्षण ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 जून को जनपद आगमन की संभावनाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। वहीं देर शाम संभावित सभास्थल तुवन मैदान का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के दौरे का कोई अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है।

 

सीएम योगी।

 

जनपद में सैदपुर स्थित बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि हवाई अड्डा समेत कई विकास परियोजनाओं का अब तक शिलान्यास नहीं हो सका है। वहीं मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने के बावजूद उसका औपचारिक लोकार्पण नहीं हुआ है। परिवहन निगम का नया डिपो भी करीब वर्ष से उद्घाटन की प्रतीक्षा में है। ऐसे में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से जोड़कर देखा जा रहा है।जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की पूर्ण और अपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की। इसकेवाद डीएम सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, एसडीएम मनीष कुमार तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने

तुवन मैदान का निरीक्षण किया। व अधिकारियों ने मैदान में चल रही प्रदर्शनी के आयोजकों को रात तक स्थल खाली करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!