उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत, क्षेत्र में रोष

 

महरौनी। महरौनी-ललितपुर रोड पर ग्राम छपरट के पास गुरुवार रात लगभग 10 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने गौवंश को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने सड़क पर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता जताई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए सड़क सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं तथा पशुओं की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए। घटना के बाद क्षेत्र में दुख और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!