उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बाइक गाय से टकराई, चाचा-भतीजा घायल, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे

ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में सोमवार रात एक सड़क हादसे में चाचा और भतीजा घायल हो गए। वे मध्य प्रदेश के सागर से शादी के कार्ड बांटकर अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

 

मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सतवांसा निवासी कम्मोद (39) पुत्र सुरेंद्र सिंह और उनके भतीजे संकल्प (17) पुत्र हाकिम सिंह सोमवार रात बाइक से घर वापस आ रहे थे। वे परिवार में होने वाले विवाह समारोह के निमंत्रण पत्र वितरित कर लौट रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!