उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
संदिग्ध परिस्थितियों में शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी
ललितपुर जनपद के चढ़राऊ गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मौत को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।




