उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
एक घंटे की बारिश में धंसने लगी ओवरब्रिज की सर्विस रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ललितपुर। एन एच -44 पर गौशाला के सामने नवनिर्मित ओवरब्रिज की सर्विस रोड पहली ही बारिश में जगह-जगह धंसने लगी। करीब एक घंटे की बारिश के बाद सड़क के कई हिस्सों में धंसाव दिखाई देने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सर्विस रोड के किनारों पर आवश्यक पिचिंग और मिट्टी भराई का कार्य भी सही ढंग से नहीं किया गया। इसी कारण बारिश का पानी सड़क की नींव तक पहुंच गया और कई स्थानों पर सड़क धंसने लगी।
लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सर्विस रोड की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।




