उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
रोहिणी बांध छिनैती कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। मड़ावरा थाना पुलिस ने रोहिणी बांध के पास हुई छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, 8,800 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुकदमा धारा 134 , 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज इस मामले में वादी ने अपने और अपने दोस्त से मोबाइल व नकदी छीनने की शिकायत की थी। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।




