उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 

ललितपुर। कस्बा बानपुर निवासी 22 वर्षीय यशपाल सिंह पुत्र अरविंद सिंह ने रविवार रात घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य ऊपर वाले कमरे में थे। मां बैजंती ने उसे फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बानपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक के चाचा रिषभ सिंह ने बताया कि यशपाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था और रविवार रात भी शराब के नशे में था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसने यह कदम उठाया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!