उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मजदूरी करने गए युवकों से मारपीट का आरोप, लाठी-डंडों से हमला कर जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत
महरौनी। कोतवाली महरौनी क्षेत्र में मजदूरी करने गए युवकों के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार 11 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे प्रार्थी रवि एवं वीरेंद्र, निवासी कन्नपुरा महरौनी, अन्य लोगों के साथ ग्राम पठा बिजौरा में शिवदास रोड के पास स्थित एक प्लॉट पर मजदूरी एवं कारीगरी का काम करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ महिला और पुरुष वहां पहुंच गए और मजदूरी का काम करने से मना करने लगे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने काम करने की बात कही तो विपक्षीगण ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।




