उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का 388वां जन्मोत्सव मनाया

 

*मेधावी छात्रों व समाजसेवियों का सम्मान, रक्तदान के साथ नशामुक्त समाज का लिया संकल्प*

 

ललितपुर। जिला राठौर क्षेत्रीय समाज के तत्वावधान में गुरुवार को गार्डन रिमझिम में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का 388वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन और प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले रहे। अध्यक्षता राठौर क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर राठौर ने की। कार्यक्रम में अतिथियों ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश एवं समाज हित में किए गए योगदान को याद किया। सदर विधायक ने समाज से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने बताया कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही अनावरण किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष भगत राठौर, सुरेंद्र राठौर और समर राठौर ने रक्तदान किया। राठौर समाज ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों सहित सदर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों को शॉल और राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनमोहन जड़िया, सुरेश पंथ, हरविंदर सलूजा, साहू समाज जिलाध्यक्ष संतोष साहू, अमान साहू, महामंत्री नीलेश्वर राठौर, कोषाध्यक्ष अरविंद राठौर, जिला प्रभारी रविशंकर राठौर, संतोष राठौर, राजकुमार राठौर और मीडिया प्रभारी शिब्बू राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। संचालन विनोद राठौर मुनीम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!