उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
राजकीय हाई स्कूल दैलवारा में ‘नशा मुक्ति’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित
ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग ही जीवन का असली नशा: ब्रह्माकुमारी बहन जी
ललितपुर-स्थानीय राजकीय हाई स्कूल दैलवारा में ‘नशा मुक्ति’ विषय पर एक विशेष एवं प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से पधारीं आदरणीय ब्रह्मा कुमारी बहन जी का विद्यालय परिवार द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।




