उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

रेलवे स्टेशन पर 5 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

प्लेटफार्म बदलकर भागने का प्रयास कर रहा था आरोपी

 

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लास्टिक की पिपिया में शराब लेकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद था और पुलिस को देखकर प्लेटफार्म बदलकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जीआरपी थाना के उपनिरीक्षक राजेश सिंह पुलिस बल और आरपीएफ टीम के साथ मंगलवार 11 अगस्त 2026 की रात करीब 8.55 बजे रेलवे स्टेशन पर शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। टीम प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक की पिपिया में अवैध शराब लेकर प्लेटफार्म नंबर एक के बीना एंड स्थित नेम बोर्ड के पास रेलवे पटरी के किनारे खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर संदिग्ध व्यक्ति घबरा गया और रेलवे पटरी पार कर प्लेटफार्म नंबर 2/3 की ओर जाने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे एसएनटी बॉक्स के पास पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान थाना जखौरा के ग्राम सीरोन खुर्द और वर्तमान में मोहल्ला तालाबपुरा निवासी अविनाश कुशवाहा पुत्र गणपत कुशवाहा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके दाहिने हाथ में मौजूद प्लास्टिक की पिपिया से करीब 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब बेचकर अपना खर्च चलाता है और इसे बिक्री के लिए लेकर जा रहा था। जीआरपी ने बरामद शराब को मौके पर कब्जे में लेकर सील-मुहरबंद किया। परीक्षण के लिए शराब में से एक लीटर का नमूना अलग कर नमूना मुहर के साथ सुरक्षित किया गया। जीआरपी थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!