बारिश के दौरान सूखा पेड़ गिराः टीनशेड क्षतिग्रस्त
मकान की दीवारों में दरारें आईं, बड़ा हादसा टला ललितपुर के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम सौरई में शुक्रवार मध्यरात्रि भारी बारिश के दौरान प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़ा एक सूखा पेड़ एक मकान पर गिर गया। इस घटना में मकान का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारों में दरारें आ गईं। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, सौरई के बगीचा मोहल्ले में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में चिरोल का एक सूखा पेड़ था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तेज बारिश के बीच यह पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर कौशल पुत्र गोकुल के मकान पर जा गिरा। पेड़ गिरने की तेज आवाज से परिवार और मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया।
पेड़ मकान के उस हिस्से पर गिरा, जहां टीनशेड लगा हुआ था। इससे टीनशेड पूरी तरह टूट गया और मकान की दीवारों में गहरी दरारें आ गईं। इसके अतिरिक्त, रसोई में रखा कुछ सामान भी खराब हो गया और बिजली का एक खंभा भी पेड़ की चपेट में आने से टेढ़ा हो गया




