उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 2060 रुपये समेत ताश के पत्ते बरामद
बानपुर। थाना बानपुर पुलिस ने बुधवार देर रात जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे और मालफड़ से कुल 2060 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक सफेद गमछा और अधजली मोमबत्ती बरामद हुई।




