उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पानी भरने को लेकर बवाल! पुत्र ने मां और भाभी को पीटा, भाभी गंभीर—CHC से जिला अस्पताल रेफर
तालबेहट:- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पवा मजरा कसर में नल पर पानी भरने को लेकर विवाद के बाद पुत्र द्वारा अपनी मां और भाभी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में भाभी रागनी (30) पत्नी भाव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी सास रामवती (50) पत्नी स्वामी यादव को भी चोटें आई हैं।




