उत्तर प्रदेश
खेत पर गिरी आकाशीय बिजली, छात्र की मौत
ललितपुर। कस्बा बानपुर निवासी 21 वर्षीय छात्र की रविवार दोपहर खेत पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बानपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




