उत्तर प्रदेश
ओडिशा से गांजा लाकर ललितपुर में करते थे बिक्री, 8.24 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
ललितपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.24 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, रेलवे टिकट, पेनल्टी स्लिप और गांजे की बिक्री से प्राप्त बताए गए 19,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में गांजे की खेप ओडिशा से लाकर ललितपुर में खपाए जाने की बात सामने आई है।




