उत्तर प्रदेश

ग्राम बजरंगगढ़ स्थित कुएं में नहाने के लिए कूदा युवक बीते लगभग 16 घंटे से लगातार लापता 

 

 

थाना पाली अंतर्गत ग्राम बजरंगगढ़ स्थित कुएं में सोमवार शाम करीबन 6:00 बजे एक युवक नहाने के लिए कूदा था। परंतु वह फिर कुएं से बाहर नहीं निकल सका। आसपास के किसानों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों एवं पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस एवं परिजनों ने रात्रि के समय उसे तलाशने का प्रयास किया था। परंतु कोई सफलता नहीं मिल सकी। जिसके चलते मंगलवार सुबह के समय फिर से परिजन कुएं पर पहुंचे। उनके द्वारा कांटा डालकर उसे तलाश ने का प्रयास किया जा रहा है। परंतु घटना के लगभग 16 घंटे बीतने के बावजूद भी कोई सफलता नहीं मिलने से परिजन मायूस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!