उत्तर प्रदेश
11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आने से गाय-बछिया की मौत
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम छिल्ला में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से एक दुधारू गाय और बछिया की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।




