उत्तर प्रदेश
पुल पर पानी के तेज बहाव में बहा तेल टैंकर, ड्राइवर की लापरवाही आई सामने
नाराहट-महरौनी मार्ग के कुझान घाट पुल पर हादसा, पुल के ऊपर से बह रहा था पानी
महरौनी। नाराहट-महरौनी मार्ग स्थित कुझान घाट पर शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव होने के बावजूद एक तेल टैंकर चालक ने वाहन को पुल से पार कराने का प्रयास किया। पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से टैंकर अपना संतुलन खो बैठा और बहने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।




