उत्तर प्रदेश

मोबाइल दुकान संचालक के खाते से 75 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर

 

रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

आरोपी पर धोखाधड़ी, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज

उपनिरीक्षक देवराज मौर्या को सौंपी गई विवेचना

ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान संचालक के खाते से कथित रूप से 75 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाने और रकम वापस मांगने पर गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवराज मौर्या को सौंपी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के तालाबपुरा निवासी मनोज कुमार जैन पुत्र गुलाबचन्द जैन की तालाबपुरा में आदर्श मोबाइल के नाम से दुकान है। तहरीर में बताया कि वाटर बक्स निवासी विशाल लक्षकार का उनकी दुकान पर आना-जाना था। आरोप है कि आरोपी ने बातचीत के दौरान कई बार उनका मोबाइल फोन ले लिया था। इसी दौरान उनके खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 75 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। शिकायत में इन लेनदेन को जालसाजी के माध्यम से किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में दर्ज विवरण के मुताबिक 01 सितंबर 2026 को 15 हजार रुपए यूपीआई-313921834712, 04 सितंबर 2026, 10 हजार रुपए यूपीआई -313921834712 को 04 सितंबर 2026 को 50 हजार रुपए, यूपीआई-612451285676 के तहत कुल 75 हजार रुपए ट्रांजेक्शन कर लिये। पुलिस को बताया कि उपरोक्त लेनदेन के संबंध में उन्होंने सम्बन्धित युवती से संपर्क किया। इस पर उक्त युवती ने बताया कि विशाल ने उनके माध्यम से यह कहते हुए पैसे ट्रांसफर करवाए थे कि उसके खाते की लिमिट पूरी हो गई है, इसलिए वह उनके खाते में पैसे डाल रहा है। मनोज कुमार जैन के अनुसार, जब उन्होंने विशाल लक्षकार से अपने 75 हजार रुपये वापस मांगे, तो आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस से पीडि़त ने कार्रवाई करते हुए अपनी रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने प्राप्त विवरण के अनुसार वाटर बक्स निवासी आरोपी विशाल लक्षकार के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 352, 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!