उत्तर प्रदेश

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ

 

पितृ पक्ष मे भागवत कथा सर्वाधिक पुण्य :राम शास्त्री

ललितपुर। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक जयघोष और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी के जयकारे लगाए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर व्यास राम शास्त्री रावतपुरा ने श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि पितृ पक्ष में आयोजन पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, संस्कार, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम भी है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, सनातन संस्कृति और जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कलश यात्रा का शुभारम्भ राघव जी बड़ा मंदिर से हुआ। कथा स्थल मुरली मनोहर मंदिर पहुंचकर मुख्य यजमान अजय तिवारी नीलू, ऋचा तिवारी, वरुण यामिनी तिवारी ने विधिवत पोथी पूजन किया। आचार्य बद्री पाठक के नेतृत्व मे वैदिक विद्वानों ने पूजन कराया।इस अवसर संदीप तिवारी,आनंद दीक्षित,राजीव बबेले सप्पू, अनिल शुक्ला, अरविन्द शुक्ला,डॉ दीपक चौबे,श्यामाकांत चौबे,शिवनारायण चौबे,रानी शुक्ला, कीर्ति रावत शैलजा पटेरिया,मालती भूषण,शिवांगी दुबे, राम्या, रिद्धि तिवारी शिवम तिवारी,आदित्य पस्तोर दिलीप पस्तोर, अभिषेक पंडित बद्री पाठक पंडित, सानू पाठक, दीपक दुबे,गोलू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!