उत्तर प्रदेश
हनुमान मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
नीमखेरा गांव में भगवान शंकर, माता पार्वती और गणेश सहित अन्य मूर्तियां तोड़ीं, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग
ललितपुर। ग्राम पंचायत नीमखेरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 13 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगवान शंकर, माता पार्वती, भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में स्थापित कई मूर्तियां टूटने की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।




