उत्तर प्रदेश

कुएं में मिला 20 वर्षीय विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

 

 

सुबह से लापता थी विवाहिता, घर से करीब 100 मीटर दूर कुएं में उतराता मिला शव; डेढ़ माह का है मासूम बच्चा

 

ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सौरई में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर से लापता 20 वर्षीय विवाहिता का शव गांव के बाहर कुएं में उतराता मिला। कुएं के बाहर उसकी चप्पलें मिलने के बाद परिजनों ने अंदर झांककर देखा तो पानी में शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना को लेकर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!