उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आक्रोश मार्च कल

ललितपुर। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह व महामंत्री जे.पी. कुशवाहा ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी को एक पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने यू.पी.एस.एन.पी.एस. के विरूद्ध आयोजित आक्रोश मार्च में शामिल होने की बात कही। उन्होंने डीपीआरओ को अवगत कराया कि अटेवा/एन.एम.ओ.पी.एस. संघ के आह्वान पर 26 सितम्बर को देश के समस्त मुख्यालयों पर यू.पी. एस.एन.पी.एस. के विरूद्ध आक्रोश मार्च व रैली प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनपद के कर्मचारी व शिक्षक 26 सितम्बर को अपराह्न 3.30 बजे से नगर संसाधन केन्द्र ललितपुर से एकत्रित होकर परमानंद चैक तुवन चैराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालेंगे, तदोपरान्त जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए ज्ञापन भेजा जायेगा। आक्रोश मार्च को लेकर डीपीआरओ के अधीन कार्यरत सफाई कर्मी प्रतिभाग करेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *