उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

बार संघ चुनाव : बाबूलाल नरवरिया बने अध्यक्ष, महामंत्री पद पर नवीन नायक का कब्जा

 

तालबेहट। तहसील तालबेहट बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर बाबूलाल नरवरिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी हरीराम श्रीवास को दो मतों से हराकर चुनाव जीत लिया। वहीं महामंत्री पद पर नवीन नायक ने तोपान सिंह को हराकर कब्जा किया।
शनिवार को तहसील तालबेहट बार संघ चुनाव संपन्न हुए। सुबह से ही बार संघ सभागार में सरगर्मी तेज दिखाई दी। तहसील बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार लोगों ने आवेदन किए थे। जिसमें एड. धनीराम रजक एवं प्रदीप तिवारी के पर्चा वापस लेने से बाबूलाल नरवरिया व हरीराम श्रीवास के बीच चुनाव हो गया था। अध्यक्ष पद पर बाबूलाल नरवरिया को 41 व हरीराम श्रीवास को 38 पद प्राप्त हुए वही एक मत अवैध घोषित किया गया इस प्रकार बाबूलाल नरवरिया को दो मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं महामंत्री पद पर नवीन नायक को 49 व प्रतिद्वंद्वी तोपान सिंह को 30 मत प्राप्त हुए। नवीन नायक ने 19 मतों से चुनाव जीत लिया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विक्रम बहादुर सिंह व राजेन्द्र सिंह परमार को जीत मिली।
वहीं अन्य पदों पर एक एक आवेदन आने के कारण निर्विरोध घोषित किया गया। जिसमें मानसिंह यादव एड. को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र सिंह तोमर एड. को कोषाध्यक्ष, धरमनलाल कुशवाहा एड. को ऑडिटर, रामरतन कुशवाहा एड. सहमंत्री, प्रदीप कुमार कुशवाहा पुस्तकालय अध्यक्ष एवं अजय कुमार नामदेव एड.,भानुप्रताप कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह एड.,संजीव राजपूत एड., भजनलाल पाल एड, को कनिष्ठ सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रुपसिंह बुन्देला, मनोहरलाल शर्मा, हरीराम राजपूत, भगवानदास गुप्ता, विनोद अवस्थी एवं चुनाव अधिकारी राजीव जैन, अवधकिसोर पुरोहित, राजीव जैन व देवेंद्र नाथ शर्मा की देख रेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला शासकीय अधिवक्ता रामनारायण पाठक एडवोकेट ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *