एक दिन की बालाबेहट थाना प्रभारी बनीं भारती निरंजन

। शासन की मंशानुसार प्रदेश में चलाये जा रहे मिशन- शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में बालिकाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उनमें आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से थाना बालाबेहट में छात्रा सुश्री भारती निरंजन को थानाध्यक्ष बालाबेहट अजीत कुमार द्वारा स्वयं एक दिन का कार्यकारी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। थाने पर पुलिस द्वारा की जाने वाली विधिक कार्यवाहियों एवं थाना संचालन की गतिविधियों/व्यवस्थापन के बारे में गहनता से जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय के रजिस्टर के रख- रखाव, कम्प्यूटर-कक्ष में प्रथम सूचना रिपोर्ट के पंजीकरण, मालखाना, हवालात व मेस आदि का भी निरीक्षण किया गया।