उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पुलवारा में खेतों में लगी आगः फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका

 

 

ललितपुर 1 घंटे पहले ललितपुर जिले के बार थाना क्षेत्र स्थित पुलवारा गांव में खेतों में भीषण आग लग गई। इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

यह आग पुलवारा के खेतों से शुरू होकर धीरे-धीरे धमना मौजे के पियारा के खेतों तक फैल गई। संदीप राजा, बब्बू राजा, संतोष राजा, राजू कुशवाहा और भगवान दास कुशवाहा के खेत इसकी चपेट में आए। आशुतोष गोस्वामी सहित अन्य किसानों के हरे पेड़ झुलस गए, वहीं कई किसानों का भूसा भी जलकर नष्ट हो गया।

 

आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलवारा के प्रधान प्रतिनिधि बाबा कुशवाहा ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि ग्रामीण टैंकर की मदद से भी आग पर काबू नहीं पा सके।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक आग कई खेतों को अपनी चपेट में ले चुकी थी और किसानों को भूसा व पेड़ों के रूप में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!