उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
कुएं में गिरने से युवक की मौत
ललितपुर। महरौनी क्षेत्र के ग्राम खितवांस निवासी 28 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।




