उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

रिश्वत लेते रंगे हाथों छपरट वन संरक्षक सहित वाचर गिरफ्तार 

 

लकड़ी से भरे ट्रक को पास कराने के एवज में ठेकेदार से मांगी जा रही थी रिश्वत

ललितपुर। छूट प्रजाति की लकडिय़ों से भरा ट्रक पास कराने के एवज में छपरट क्षेत्र महरौनी की वन संरक्षक सहित वाचर को एंटी करप्सन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि ठेकेदार ग्राम मिदरवाहा निवासी उदयपाल सिंह पुत्र तेज सिंह ने किसानों से छूट प्रजाति की लकडिय़ों को खरीदा था। इसके बाद उन्हें बेंचने के लिए उसे मंडी ले जाना था। छपरट रेंज से निकालने के नाम पर वन संरक्षक प्रिया कुमारी वाचर जाहर सिंह ने उनसे 7000 रूपए की रिश्वत मांगी, जब उसने यह रकम देने में असमर्थता जताई, तो बात 5000 रूपए पर आ गई, पीडित ठेकेदार ने इसकी शिकायत झांसी रेंज के वन संरक्षक टीम से की। इसके बाद एंटी करप्सन टीम को यह जानकारी दी गई। टीम ने बिना देर लगाए रिश्वतखोर वन संरक्षक प्रिया कुमार व वाचर जाहर सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक उदयराज निषाद, निरीक्षक कल्पना गौतम, इरशाद खान, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, महेन्द्र कुमार, शिवम कुमार द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह, रोहिताश्व लहारिया, दयाशंकर, वसीम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!