उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत पर आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोरना निवासी 30 वर्षीय साहब सिंह पुत्र कल्यान सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते खेत पर आम के पेड़ से लोवर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह खेत पहुंचे भतीजे ने शव फंदे पर लटका देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। मृतक खेती-किसानी का काम करता था उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके ।




