उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बहला-फुसलाकर महिला से जेवरात ठगे, समाधान दिवस में शिकायत
ललितपुर । मड़ावरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम राजोला निवासी एक महिला ने अज्ञात व्यक्तियों पर बहला-फुसलाकर जेवरात ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 2 मई की सुबह बाजार में दो लोग उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए और उसके सोने-चांदी के जेवर उतरवा लिए। मामले में महिला ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है।




