उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सोंरई में बरगद के पेड़ में अचानक लगी आग, फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

ललितपुर के मड़ावरा क्षेत्र स्थित ग्राम सौंरई में एक विशालकाय बरगद का पेड़ दो दिनों से धधक रहा है। शुक्रवार को लगी आग पर दमकल विभाग के घंटों प्रयास के बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम सौंरई के खिरकापुरा स्थित कारसदेव मंदिर के पास खड़े करीब 50 फीट ऊंचे बरगद के पेड़ में शुक्रवार को अचानक आग लग गई थी। शुरुआत में ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

 

शनिवार रात को आग ने विकराल रूप ले लिया और पेड़ के अंदर से लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक आग बुझाने का काम किया।

 

दमकल विभाग के प्रयासों से आग की लपटें तो कम हो गईं, लेकिन पेड़ के अंदरूनी हिस्से में आग अब भी सुलग रही है। रविवार सुबह भी यह हरा-भरा पेड़ अंदर से धधक रहा है, जिससे पास रहने वाले लोग परेशान हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!