उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

LUCC नामक चिटफंड कम्पनी बनाकर, षड्यन्त्र-पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक झांसी, परिक्षेत्र झांसी के निर्देश के क्रम में, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक के निर्देशन व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी तालबेहट श्री आशीष मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना तालबेहट पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 06/2026 धारा 111/318(4)/ 61(2)/ 338/ 352/351(3)/ 336(3)/ 340(2) BNS के अभियोग में वाँछित अभियुक्त जितेन्द्र सिंह निरंजन पुत्र रतन सिंह निरजंन उम्र करीब 57 वर्ष नि0 132 चौधरयाना कोतवाली जालौन जिला जालौन* को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना तालबेहट पर शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर अपने आर्थिक लाभ के लिये LUCC नाम की एक चिटफंड कम्पनी के माध्यम से धोखाधड़ी कर षड्यन्त्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुये प्रार्थी के रुपये लेकर हड़प लेना एवं प्रार्थी द्वारा अपना रुपया वापस मांगने पर टाल-मटोल करते हुये गाली-गलौच करना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी ।

*सूचना के आधार पर थाना तालबेहट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता व व्यापकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक , ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु टीमें गठित की गयीं थी । गठित टीमों द्वारा सर्विलांस (मैनुअली/टैक्नीकल), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन व अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से अभियुक्त जितेन्द्र उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।*

*पूछताछ का विवरण-* *अभियुक्त जितेन्द्र उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि वर्ष 2016 में समीर अग्रवाल ने LUCC नाम से एक चिटफण्ड नाम की कम्पनी बनवाई और मुझे वर्ष 2016 में कम्पनी का डायरेक्टर बनाया गया फिर पुनः वर्ष 2017 मैं LUCC मे चेयरमेन के पद पर नियुक्त हुआ था और मैं फरवरी 2021 तक चेयरमेन के पद पर रहा लेकिन पूरी कम्पनी का संचालन समीर अग्रवाल व उसके मुम्बई, इन्दौर, लखनऊ व अन्य राज्यो व जिलों से जुडे हुए लोगो के द्वारा किया जाता था जिसमें मैं मेरे साथी , मंहगे- मंहगे होटले में सेमिनार का आयोजन करते थे । हम लोगो लालच देकर विदेश में ले जाकर घुमाते भी थे ताकि लोगो को लगे कि हमारी कम्पनी सही है और इसमे ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोडने पर रातो रातो अमीर बना जा सकता है । इस सोसायटी के माध्यम से निवेशित धनराशि डबल होने के बारे में जानकारी देते थे और लोगो को बताते थे कि सोसायटी में निवेश की गयी धनराशि को अलग अलग जगहो पर निवेश कराया है, जहां पर बहुत मुनाफा होगा और आप का पैसा डबल हो जायेगा और इस बात का भी विश्वास देते थे कि आप लोगों द्वारा निवेश किये गये एवं कराये जा रहे धन को शत प्रतिशत सुरक्षित किया गया है । हमारी कम्पनी में अलग-अलग स्कीम के माध्यम से लोगो को जुडने कि लिये प्रेरित करते थे । हम लोग जिस क्षेत्र में जमीने अधीग्रहीत की जा रही होती थी वहां पर LUCC का कैम्प स्थापित कर भोलेभाले किसानो से उनका धन निवेश कराते थे । हम लोगो ने अब तक अलग-अलग स्कीमों में अलग-अलग राज्यो और अलग-अलग जिलो में जैसे जालौन, ललितपुर, टीकमगढ, सागर, अशोक नगर, झांसी एवं विदिशा में अपना नेटवर्क स्थापित करते हुए निवेशकर्ताओं को लाभान्वित करने का विश्वास दिलाकर सैकड़ो- करोडों रुपये से अधिक का निवेश कराया है । हम लोग पुलिस के पकड़े जाने के डर से समय समय पर अपने आफिस बदलते रहते थे तथा अपने बैंक एकाउण्ट को 6-7 महीने मे भी बदलते रहते थे । लोगो से निवेश कराये गये धन के बदले में उन्हे फर्जी FD, RD के कागजात उपलब्ध कराते थे, जिससे उन्हे लगे की उनका पैसा सही जगह लगा है । मैंने इस कम्पनी के माध्यम से अब तक करोड़ो रूपये कमाये हैं और इस धन से महगी गाडियां, घर व अपने ऐशो-आराम पर खर्च किया है, साहब मुझसे गलती हो गयी मुझे मांफ कर दीजिये ।*

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र-*
जितेन्द्र सिंह निरंजन पुत्र रतन सिंह निरजंन उम्र करीब 57 वर्ष नि0 132 चौधरयाना कोतवाली जालौन जिला जालौन

*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 647/24 धारा 111,318,336(3),340(2),354,351(3) बीएनएस , कोतवाली ललितपुर
2. मु0अ0सं0 686/24 धारा 111,318,336(3),340(2),61(2) बीएनएस , कोतवाली ललितपुर ।
3. मु0अ0सं0 687/24 धारा 111,318,336(3),340(2),61(2) बीएनएस कोतवाली ललितपुर ।
4. मु0अ0सं0 688/24 धारा 111,318,336(3),340(2),61(2) बीएनएस कोतवाली ललितपुर ।
5. मु0अ0सं0 1086/24 धारा 111,318,336(3),340(2),61(2) ,338,352,351(3) बीएनएस कोतवाली ललितपुर ।
6. मु0अ0सं0 270/25 धारा 111,318,340(2),61(2) 352,351(3),333(3) बीएनएस कोतवाली ललितपुर ।
7. मु0अ0सं0 572/25 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट कोतवाली ललितपुर ।
8. मु0अ0सं0 286/24 धारा 111,318(4),336(3),340(2),61(2) बीएनएस थाना महरौनी जनपद ललितपुर ।
9. मु0अ0सं0 190/24 धारा 318(4),336(3),340(2),352,351(3) बीएनएस थाना नाराहट जनपद ललितपुर ।

*गिरफ्तारी का दिनांक –* 02.05.2026

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. प्रभारी निरीक्षक, श्री मनोज मिश्रा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
2. उ0नि0 बलराम शर्मा, चौकी प्रभारी तेरई फाटक, थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
3. उ0नि0 रमेश सिंह,थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
4. हे0का0 उमाशंकर तिवारी थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।
5. का0 सोनू विश्वकर्मा, थाना तालबेहट जनपद ललितपुर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!