उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

स्टेशन रोड पर चलते डंपर पर गिरी हाई-वोल्टेज केवल, टला बड़ा हादसा, सड़क पर लगा लंबा जाम

ललितपुर। शहर में उस समयशखं अफरा-तफरी मच गई जब सड़क से गुजर रहे एक डंपर पर अचानक विद्युत केबल गिर गई। घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, वहीं डंपर बीच सड़क पर ही खड़ा हो जाने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबल गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही नई बस्ती चौकी इंचार्ज आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। साथ ही विद्युत विभाग को तत्काल सूचना देकर आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास शुरू कराए गए।
पुलिस ने मौके पर यातायात को नियंत्रित कर जाम खुलवाने की कार्रवाई की, जबकि विद्युत विभाग की टीम केबल को हटाने और मरम्मत में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!