उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

महिला ने घर में घुसकर मारपीट,लूट,धमकी देने का लगाया आरोप

 

थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई मदद की गुहार

ललितपुर-पीड़िता रामदेवी पत्नि मेहरवान सिंह ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर कार्यालय में एक़ शिकायती पत्र देकर बताया कि मामला दिनांक 16/05/2026 को समय लगभग रात्रि 10:00 बजे में अपनी सास के साथ घर पर थी। तभी गांव के ही कल्लू सोनी पुत्र सुन्दर सोनी, डोलू सोनी पुत्र सुन्दर सोनी, विजय पुत्र कल्लू सोनी, मधुर सोनी पुत्र डोलू सोनी व उनके 10-15 अज्ञात साथियों ने मेरे घर का गेट जबरन तोड़ा और वाहर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिसका वीडीओ शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महिला का आरोप है कि,आरोपियों ने मेरे साथ बेबजह मारपीट की,गाली-गलौच की और घर में तोड़फोड़ की।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मेरे कमरे का ताला तोड़कर मेरे जेवरात चोरी कर ले गए।

महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति दबंग,आर्थिक रूप से सम्पन्न व आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।ये आए दिन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं।जाते समय उन्होंने धमकी दी कि “तुम्हें जहां जाना हो चली जाओ, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।”

पीड़िता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद मैंने थाना मड़ावरा में लिखित शिकायत दी थी।मेरे लड़के ने युक्त लोगों की दबंगई की पूरी घटना का वीडियो भी थाने में दिखाया,पर अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई।महिला का आरोप है कि उल्टा पुलिस कर्मियों द्वारा मुझ पर दबाव बनाया गया कि “आपस में राजीनामा कर लो,ये लोग बहुत बुरे हैं,अनहोनी हो सकती है।”

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की धमकी के कारण में व मेरा परिवार अत्यंत दहशत में हैं।उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।
पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर एसपी से तत्काल FIR दर्ज कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराये जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!