उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
प्रधान के नाती की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम
ललितपुर। ग्राम गिरार निवासी प्रधान के 15 वर्षीय नाती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किशोर मध्य प्रदेश से अपने घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को उपचार के लिए जिला टीकमगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां पर हालत गम्भीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर रात परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।




