उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बकरीद पर्व के चलते डीएम व एसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

 

ललितपुर। बकरीद पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश व एसपी मो. मुश्ताक ने शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आजमन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बुधवार को जिलाधिकारी सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक द्वारा आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। गश्त के दौरान अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को आगामी त्यौहार के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, निरंतर भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अफवाहपूर्ण सूचनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, बाजारों में अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!