शासन की गाईडलाइन के आधार पर मनायें आगामी पर्व
बानपुर : आज थाना बानपुर परिसर में सायं 5:00 बजे से आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी । इस अवसर पर ताजियादार व कस्बे के सम्भ्रांत जन उपस्थित रहे । सभी के समक्ष आगामी पर्व मुहर्रम को देखते हुए शान्ति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी व त्यौहार के विषय मे रुट ,विसर्जन,साफ सफाई आदि के विषय मे चर्चा हुयी । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि शासन के मानकों के अनुसार ताजिया की हाइट ज्यादा नहीं होनी चाहिए व कोई भी नयी परंपरा शुरू नहीं की जाएगी व शासन द्वारा निर्धारित मानकों मानकों के आधार पर ही आगामी पर्व मनाये जायेंगे । इस अवसर पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि आपसी सद्भाव के साथ हमें त्यौहार मनाना है । सभी त्यौहार हमें मानवता का संदेश देते हैं । इस अवसर पर सहावेन्द्र प्रताप सिंह गहरवार,भूपेन्द्र सिंह परमार, प्रमोद सर्राफ,हरीशंकर सोनी,सदर शेख जहीर, अंसार पठान, सुलेमान शाह, वीरेन्द्र सिंघई,बब्लू शाह,अतीक खां अत्तू, राजेन्द्र भिटाजी, आनंद जैन अंकल,आमिर खांन मंसूरी,अज्जू कैलगुवां,इदरीश मंसूरी,परवेज खां,मोहसिन खां,पप्पू शाह,जब्बार खां, राजा शाह , जुनैद शाह, आजिम शाह, इब्बू बौरा सहित थाना बानपुर स्टाफ मौजूद रहा ।




