उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
तुवन मंदिर दर्शन के साथ, जनपद में करीब ढाई घंटे रुकेंगे मुख्यमंत्री, ये है कार्यक्रम
मुख्यमंत्री जनपद में करीब ढाई घंटे रुकेंगे। वह 11 से 11.30 के बीच पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे और सीधे तुवन मंदिर पहुंचकर तुवन सरकार के दर्शन करेंगे। इसके बाद मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देंगे। इसके बाद संबोधन और कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में भाग लेने के बाद निरीक्षण भवन पहुंचेंगे जहां जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद करीब दो बजे झांसी के लिए रवाना हो जाएंगे।




