उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन इस प्रकार है

 

मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है— प्रातः 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश एवं निकास पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।नो-ट्रैफिक जोन वर्णी चौराहा से कलेक्ट्रेट चौराहा, तुवन चौराहा स्थित मुख्य प्रवेश द्वार तक का मार्ग ‘नो-ट्रैफिक जोन’ घोषित रहेगा ।

*प्रमुख मार्ग डायवर्जन,रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले समस्त दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों को *वर्णी चौराहे से डायवर्ट* कर डैम रोड, करीमनगर होते हुए *सावरकर चौक* की ओर भेजा जाएगा।*गोविंदनगर से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को *सदर कांटा से डायवर्ट* कर पानी की टंकी, अभिलाषा, सदनशाह मार्ग से स्टेशन की ओर निकाला जाएगा।तुवन चौराहा की ओर प्रतिबंध, कोतवाली ललितपुर, साईं मंदिर एवं महिला थाना मार्ग से किसी भी वाहन का तुवन चौराहा की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।

स्वंयवर मैरिज गार्डन की ओर से आने वाले किसी भी वाहन को तुवन चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को डायवर्ट कर *वर्णी चौराहा* की ओर भेजा जाएगा ।एच.के. टेलर की ओर से आने वाले वाहनों को *करीमनगर मार्ग से डायवर्ट* कर वर्णी चौराहा की ओर निकाला जाएगा ।कलेक्ट्रेट मार्ग वर्णी चौराहा एवं जिला न्यायालय के प्रवेश द्वार से किसी भी वाहन को कलेक्ट्रेट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को क्रमशः *डैम रोड* एवं *बी.एस.पी. कार्यालय मार्ग* की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पार्किंग व्यवस्था (Parking Arrangements)*बसों हेतु पार्किंग* गिन्नौट बाग व अभिलाषा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित मैदान |हल्के एवं मध्यम वाहनों हेतु* रिमझिम गार्डन व एलाइट चौराहा स्थित एम.ई.एस. ग्राउंड (आवश्यकता पड़ने पर) |वीआईपी (VIP) वाहनों हेतु* फूटा बंगला परिसर जनपदवासियों से अनुरोध है कि उक्त यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करें, जिससे कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराया जा सके ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!