तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी
तालबेहट। हाइवे 44 चौकी तेरई फाटक के समीप रोड पार कर बाइक सवार पिता पुत्र में सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी दी। जिससे पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदेरी गोरा कला निवासी अमित 30 वर्ष पुत्र आशाराम व आशाराम 50 वर्ष पुत्र अर्जुन अपने गॉंव गोरा कला से देवा माता में शादी समारोह में सम्मिलित होने आये हुये रथे,तभी वह बाजार से सामान लेने के लिए तेरईफाटक चौराहा आये और सामान लेकर देवा माता मंदिर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को हाईवे एंबुलेंस में 108 की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहॉं डॉक्टरों के द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पिता पुत्र को गम्भीर में एंबुलेंस के द्वारा मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।




