उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
NH-44 हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर, ट्रक पलटा, लगा लंबा जाम
ललितपुर जनपद के NH-44 राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक और बोलेरो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गया।
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।




