उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय मासूम की मौत, मासूम को खोजते रहे परिजन, पास में बने पानी से भरे गड्ढे में डूबा मिला मासूम
ललितपुर। बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कचरौदा कला में रविवार शाम पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आजाद पाल का एक वर्षीय पुत्र भ्रविधांश खेत पर बने मकान के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां बर्तन रखने घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद लौटने पर बच्चा नहीं मिला। तलाश के दौरान वह पास में बने पानी से भरे गड्ढे में डूबा मिला। परिजन उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।




