उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
तलाब से पकड़ा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
ग्राम जेरवरा में काफी दिनों से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के तालाब में लंबे समय से एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। बताया गया कि वह कई बार तालाब के किनारे आने वाले पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका था।




